फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fault caused by thunderstorms, electricity stalled

हाथरस : आंधी-बूंदाबांदी से हुए फॉल्ट, बिजली ठप

Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fault caused by thunderstorms, electricity stalled
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को आई आंधी और बूंदाबांदी से जिले का बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। शहर में तो देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कर्मी फॉल्ट को दूर करने में जुटे रहे।
आंधी और बूंदाबांदी से शहर के ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, वाटर वर्क्स बिजलीघर, नवीपुर और गिजरौली विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मी फॉल्ट को दूर करने के साथ बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे रहे। बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सोखना, सलेमपुर, चंदपा और मुरसान आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में खराबी आने से भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि बूंदाबांदी व आंधी से कुछ स्थानों पर लाइनों में फॉल्ट हुए हैं। इन्हें दूर करने में कर्मी जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होना आम बात हो गई है। अब तो बूंदाबांदी के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है। हर रोज कई कई घंटे बिजली बाधित रहती है। इस कारण खासी परेशानी हो रही है।

-जय भगवान
कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति को व्यवस्थित रखने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-लोकेश कुमार
शहर में जर्जर लाइनों की वजह से हर रोज बिजली गुल हो जाती है। विभागीय अधिकारी लाइनों के बदलने पर ध्यान दें, ताकि पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सके।
-राजीव
हल्की आंधी और बारिश में बिजली सिस्टम जवाब दे जाता है। लाइनों को दुरुस्त करने के साथ आपूर्ति पर ध्यान दिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
-अंकित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed