{"_id":"639381ae5c5bbf1690228385","slug":"hathras-father-and-son-riding-a-bike-died-in-an-accident-sasni-news-ali30660103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
सार
सासनी क्षेत्र के गांव लौहर्रा निवासी मूलचंद्र (55 वर्ष) और उनका बेटा दीपक (30 वर्ष) जब बाइक से जा रहे थे तो किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आगरा रोड पर मंडी समिति के निकट शुक्रवार की देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र के गांव लौहर्रा निवासी मूलचंद्र (55 वर्ष) और उनका बेटा दीपक (30 वर्ष) जब बाइक से जा रहे थे तो किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रात्रि में पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन