फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers worried due to fall in paddy prices

हाथरस : धान की कीमतों में आई गिरावट से किसान चिंतित

Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers worried due to fall in paddy prices
हाथरस : मंडी में लगा धान का ढेर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

किसानों को धान की फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस कारण धान की कीमतों में 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। इसे लेकर किसान खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में भी काफी धान का उत्पादन होता है। जब मंडी में धान की आवक शुरू हुई तो रेट ज्यादा थे। अब मंडी में आने वाले धान के दाम में गिरावट आ गई है। धान की वैरायटी 1509 जो पहले 34 सौ रुपये कुंतल थी। अब 32 सौ रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा 1,718 किस्म के धान का भाव 3,700 रुपये क्विंटल था।
विज्ञापन

यह अब 32 सौ रुपये क्विंटल पर पहुंच गया है। इसके अलावा सुगंध धान का भाव तीन हजार रुपये क्विंटल था, वह अब 2,700 रुपये क्विंटल पहुंच गया है। सरबती धान के दामों में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। यहां आने वाले धान को हरियाणा और पंजाब के मिलों में भेजा जा रहा है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक कीमत न मिलने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब से सरकार ने कृषि बिल वापस लिया है, तब से धान के रेट में गिरावट आई है। धान की अधिकांश वैरायटी पर के रेट में कमी आई है। धान सस्ता होगा तो चावल भी सस्ता होगा। धान के रेटों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

-भानु प्रकाश, आढ़तिया
पहले धान के रेट 37 सौ तक पहुंच गए थे। अब अचानक धान के रेट गिरने से काफी परेशानी है। रेट गिरने से फसल की लागत तक निकलना मुश्किल हो गया है। इस बार धान की पैदावार भी कम हुई है।
-सत्यप्रकाश किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed