फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers held mahapanchayat against agricultural laws

हाथरस : कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने की महापंचायत

Sat, 06 Feb 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers held mahapanchayat against agricultural laws
हाथरस : गांव नगला छत्ती में धरना-प्रदर्शन करते किसान, पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध अब गांव-गांव शुरू हो गया है। किसानों ने पंचायतों का आयोजन शुरू कर दिया है। क्षेत्र के गांव नगला छत्ती में भाकियू के बैनर तले शुक्रवार को कृषि कानूनों के विरोध में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में किसानों नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक इन कानूनों को वापस न लिया गया, तब तक किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।
पूर्व विधायक और किसान कांग्रेस के चेयरमैन डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इनसे किसानों का कोई भला नहीं होने वाला। देश का अन्नदाता पिछले काफी समय से इन कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भीषण ठंड में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर है, लेकिन सरकार नहीं सुन रही। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में जाति और धर्म से ऊपर उठकर गांव गांव पंचायतें आयोजित करने की अपील की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष उदयपाल सिंह दरोगा ने कहा कि किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। भाकियू किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। संचालन चंद्रेश चौधरी ने किया। इस मौके पर महीपाल सिंह, दौलत सिंह, खेम सिंह, विजयपाल सिंह प्रधान, राधाकृष्ण प्रधान, ईशान चौधरी, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, देवेंद्र सिंह दरोगा, श्यामवीर सिंह, पदम सिंह, रज्जन सिंह, रेव कुमार सिंह, रूपेश चौधरी, निहाल सिंह, सौदान सिंह, श्रीराम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed