फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmer's death due to straw tractor trolley

हाथरस: भूसे की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 18 Apr 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmer's death due to straw tractor trolley
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जलेसर रोड छोटा लाढ़पुर ऐंहन में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से एक किसान बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छोटा लाढ़पुर ऐंहन निवासी कालीचरन (35) पुत्र बीरी सिंह अपने खेत पर ट्रैक्टर-ट्राली में शुक्रवार की देर रात को भूसा भर रहे थे। इसी बीच अचानक से आंधी व बारिश आने लगी। जिससे बचने के लिए कालीचरन ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे जाकर छुप गया। इतने में ही तेज हवा से ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे कालीचरन दब कर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो वहां पर गांव के लोग आ गए और ट्रॉली को सीधा करके कालीचरन को उसके नीचे से निकाला गया। बुरी तरह से जख्मी किसान को परिजन एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल लेकर आए, यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रात को मोर्चरी में रखा गया। शनिवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए और फिर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed