{"_id":"613116788ebc3eb7827aacf0","slug":"hathras-families-of-mnrega-workers-who-died-from-corona-will-get-jobs-hathras-news-ali2721795132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना से मृत मनरेगा कार्मिकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना से मृत मनरेगा कार्मिकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना से जान गंवाने वाले एपीओ, तकनीकी सहायकों, लेखा सहायकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों के आश्रित के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें संविदा के आधार पर नियुक्ति मिल सकेगी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ऐसे मृत कर्मियों की सूची तैयार करने में जुट गया है जिससे कि मृतक के आश्रित को संविदा के आधार पर नियुक्ति दी जा सके।
शासन स्तर से मनरेगा के तहत कोरोना काल में जॉब कार्डधारकों को रोजगार मुहैया कराया गया था। महामारी में इसमें कई कर्मियों की मौत हो गई थी। अब इन कर्मियों के आश्रितों को संविदा आधार पर नौकरी मिल सकेगी।
शासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि महामारी के दौरान संक्रमण से मृत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों, तकनीकी सहायकों, लेखा सहायकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों के आश्रित को अर्हता पूर्ण करने की दशा में संविदा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। शासन स्तर से निर्देश जारी होने के बाद यहां विभाग की ओर से ब्लॉक वार डाटा एकत्रित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस डाटा के मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद