{"_id":"619beafad97a9d68a2432757","slug":"hathras-fair-rate-seller-s-shop-suspended-on-over-rating-ghatauli-hathras-news-ali278795686","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः ओवर रेटिंग, घटतौली पर उचित दर विक्रेता की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः ओवर रेटिंग, घटतौली पर उचित दर विक्रेता की दुकान निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सादाबाद क्षेत्र के रहपुरा की उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। ओवर रेटिंग, घटतौली सहित अन्य शिकायतों के आधार पर डीएसओ एसपी शाक्य ने यह कार्रवाई की है। उक्त विक्रेता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
खाद्यान्न वितरण के दौरान जिला प्रशासन की ओर से खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता को नोडल अधिकारी नामित किए जाते हैं, जिससे कि कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण हो सके। इसी क्रम में सादाबाद क्षेत्र के रहपुरा के उचित दर विक्रेता हर प्रसाद की दुकान को निलंबित कर दिया है।
डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि उक्त विक्रेता की ओवर रेटिंग, घटतौली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। विक्रेता द्वारा विभागीय सूचनाओं का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। इसके साथ ही कार्ड धारकों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत मिल रही थीं। इस शिकायत के आधार पर दुकान को निलंबित किया गया है। उचित दर विक्रेता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।