{"_id":"63123db081fbf6541338dcd9","slug":"hathras-fair-is-a-symbol-of-faith-and-reverence-shridauji-maharaj-verma-hathras-news-ali2995091141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है मेला श्रीदाऊजी महाराज : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है मेला श्रीदाऊजी महाराज : वर्मा
विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के उद्घाटन कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते केंद्रीय सहकारिता ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने शुक्रवार को ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने दाऊजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इससे पहले फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर मेले का उद्घाटन किया। मेला पंडाल में पहुंचकर पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर भी आसमान में छोड़े।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यह मेला श्रद्धा व आस्था का प्रतीक है। यहां लाखों लोग आते हैं, इसलिए इस मेले का नाम लक्खी मेला पड़ा है। यह स्थान मथुरा के निकट है। उन्होंने मंदिर व किला राजा दयाराम के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि इस स्थल पर कितनी शक्ति है कि यहां अंग्रेजों द्वारा वर्ष 1817 में दागा गया गोला भी कारगर नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लग चुकी है। ऐसे में लोग मेले का आनंद लेंगे। उन्होंने इस स्थल के सौंदर्यीकरण व विकास के लिए अपनी निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि जो इस मंदिर पर आता है, उसकी इच्छा पूरी होती है। जिला प्रशासन ने जिस तरह से इस मेले को लेकर तैयारी की है, उसके लिए वह धन्यवाद देना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांसद ने अपनी निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह में सदर विधायक अंजुला माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सादाबाद विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह, ब्रज बहादुर, दिनेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भूरा पहलवान, रामवीर सिंह भैयाजी, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, केके दीक्षित, बॉबी दीक्षित, हरीश सेंगर, चंद्रवीर सिंह, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, आदि के अलावा अधिकारियों जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसपी देवेश कुमार पांडेय, एडीएम डॉ.बसंत अग्रवाल, एसडीएम राजकुमार यादव, मेला मजिस्ट्रेट विपिन शिवहरे, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री का इस मौके पर जोशीला स्वागत किया गया। पीएसी की बटालियन ने बैंड की धुन पर और बीएलएस इंटरनेशन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके बाद उन्होंने मेला पंडाल के अखाड़े में पहुंचकर अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल का भी शुभारंभ किया और पहलवानों के हाथ मिलवाए। वहां उनका कुश्ती दंगल संयोजक राजेश सिंह गुड्डू, सौरभ शर्मा व अन्य कमेटी के लोगों ने जोशीला स्वागत किया। संवाद