{"_id":"634efa0eb636205a8142d9b0","slug":"hathras-eyes-on-reservation-of-civic-areas-bjp-busy-in-preparation-hathras-news-ali3029636116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निकाय क्षेत्रों के आरक्षण पर टिकीं नजरें, तैयारी में जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निकाय क्षेत्रों के आरक्षण पर टिकीं नजरें, तैयारी में जुटे भाजपाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
निकाय चुनाव से पहले अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड सभासद पद के आरक्षण पर फिलहाल सबकी नजरें टिकी हैं। सभी को इसकी घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। आरक्षण की घोषणा के बाद ही अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदार आगे की रणनीति तय करेंगे। शहर के चौराहों पर हर रोज सुबह व शाम को इसे लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है।
इधर, भाजपा के पदाधिकारी वार्डो में बैठक कर सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बता रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। भाजपा की जिला कमेटी आवेदन करने वाले प्रत्याशियों की स्वच्छ छवि के साथ जमीनी हकीकत को परखेगी। उसके बाद बृजक्षेत्र मुख्यालय को दावेदारों की सूची भेजी जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशी का चयन होगा। इसके लिए बृज क्षेत्र कार्यालय से कमेटी भी बनाई गई है।
बेशक अभी आरक्षण तय नहीं हुआ है, लेकिन अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदार संभावनाओं के आधार पर अपने क्षेत्र में प्रचार में जुट गए हैं। जगह-जगह त्योहार की शुभकामनाओं के होर्डिंग और बैनर भी लगवाए गए हैं। संवाद