{"_id":"620bfc9b6850b104e9231500","slug":"hathras-extortion-and-corruption-doubled-in-double-engine-government-jayant-sadabad-news-ali285242350","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डबल इंजन की सरकार में उगाही और भ्रष्टाचार भी हुए डबल : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डबल इंजन की सरकार में उगाही और भ्रष्टाचार भी हुए डबल : जयंत
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद के गांव मई में जनसभा को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी। संवा?
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/ सहपऊ/ मुरसान (हाथरस)।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उगाही भी डबल हो गई है। पिछली सरकारों में अधिकारियों की हिम्मत नहीं होती थी कि वह जनता की सुनवाई न करे और उगाही करे। बीते पांच सालों में भाजपा के शासन में हर छोटे बडे़ दफ्तर में इन अधिकारियों की उगाही डबल हो गई, जनता का उत्पीड़न और भ्रष्टाचार डबल हो गया है। वे रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी के समर्थन में सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
गांव मई स्थित मोहनलाल फार्म हाउस में आयोजित जनसभा में जयंत ने बेरोजगार युवाओं की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि कोविड के कारण हमारे बच्चों के दो साल खराब हो गए। हमने फैसला लिया है कि हमारी सरकार बनी तो भर्ती की प्रक्रिया को सरल बनाएंगे। पारदर्शी तरीके से बिना भेदभाव और बिना भ्रष्टाचार के भर्ती होगी, समय पर होगी। अगर उम्र की भी छूट देनी पड़ी तो देंगे। किसान की अगली पीढ़ी नौकरी चाहती है, लेकिन योगी राज में भर्ती निकली नहीं, निकली तो नौकरी लगी नहीं। बूलगढ़ी की घटना कर जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि उस परिवार पर क्या बीती होगी कि घर की बेटी को जलाया जाता है, उसकी हत्या कर दी जाती है। यह जघन्य अपराध है।
इसके बाद परिवार को अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया और सरकार कहती है कि यह हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए अंर्तराष्ट्रीय साजिश रची गई है। इस दौरान जब वह पीड़ित परिवार से मिलने गए तो उन पर योगी सरकार ने लाठी चार्ज कराया, लेकिन गुड्डू चौधरी ने उन्हें बचाते हुए खुद लाठियां खाईं, मैं इस बात को नहीं भूल सकता। गुड्डू चौधरी काम करेगें, लेकिन सामने वाला दौड़ भी नहीं पाएगा। चौधरी अजीत सिंह के न होने से मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। यदि आप मेरे हाथ मजबूत करना चाहते हो, आप सब ऐसा काम करें कि देशभर के किसानों की हिम्मत बढ़ जाए। 20 फरवरी को एकजुट होकर रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें और इस पगड़ी की लाज रख लें। कहा कि किसानों के हत्यारों को सबक सिखाना है, गठबंधन की सरकार उन्हें न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन
सहपऊ चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि आपने आरएलडी आई रे गाने को हिट कर दिया है और चुनाव को सुपरहिट बना दिया है। 20 तारीख को आप का एक-एक वोट मुझे चाहिए। जो सरकार बनेगी, वह नौजवानों और सादाबाद के किसानों के लिए कार्य करेगी। इस क्षेत्र ने हमेशा चौधरी चरण सिंह को ताकत दी है, इसलिए मैं आप से मदद मांगने आया हूं। प्रदेश में यह कैसी व्यवस्था है। किसान के हत्यारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं। लखीमपुर खीरी कांड के जिम्मेदार मंत्री बने बैठे हैं और भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। आरोपी बाहर घूम रहे हैं और आंदोलन करने वाले किसान जेल के अंदर हैं। गठबंधन की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। योगी बाबा बड़े-बड़े झूठ बोलते हैं, पांच साल में इन्होंने वर्दी के विश्वास को भी कमजोर कर दिया है। सरकार बनी तो वर्दी के सम्मान को लौटाया जाएगा, भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी और गृह जनपद के निकट नियुक्ति भी की जाएगी।
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने का भी प्रयास रहेगा। सरकार आलू के भाव तय करेगी, खरीद करेगी और राशन में भी आलू देगी। केंद्र सरकार से सिफारिश कर आपके क्षेत्र में ही सेना की भर्ती की जाएगी। कहा कि, बाबा जी हींग की खुशबू की बात कर रहे थे, लेकिन पहले दो चरण के बाद ही बाबा जी को बदहजमी हो गई है, इसलिए हींग की ज्यादा जरूरत उनको ही पड़ेगी। पहले दो चरण में गठबंधन को जो गति मिली है उसे बरकरार रखना है। कहा कि, इस गर्मी को बनाकर रखेंगे तो वह बाबाजी को सादाबाद की जनता की तरफ से कंबल खरीद कर भेज देंगे। उन्होंने समाजवादी साइकिल को लखनऊ तक दौड़ाने की अपील जनता से की।
मुरसान के गांव बर्धवारी में आयोजित जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि आज के सत्ताधारी जनता से अपने आप को ऊपर समझ रहे हैं। सत्ता से मुकाबला करना हम जानते हैं। वह तो हमारे खून में है और हमारा खून भी गर्म है। पांच साल पहले किसानों को अपने खेतों पर तार नहीं लगाने पड़ते थे। सरकार ने नौजवानों के लिए कोई काम नहीं किया। बिजली को लेकर भी किसानों को परेशान किया गया उनसे जबरन ज्यादा पैसे वसूल किए गए। सरकार नौजवानों को नौकरी भी नहीं दिलवा पाई। कहा कि हमारी सरकार बनी तो पुलिसकर्मियों की गृह जनपद में पोस्टिंग होगी। ज्यादा से ज्यादा नियुक्ति महिलाओं की कराई जाएगी।
प्रमुख रूप से ये लोग रहे मौजूद
बृज प्रांत अध्यक्ष जगपाल सिंह, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, किसान नेता गिरेंद्र चौधरी, प्रवीन पौनियां, जिपं सदस्य ईशान चौधरी, सुआ पहलवान, उम्मेद सिंह, विजयपाल सिंह प्रधान, चंद्रेश चौधरी, दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी, पूर्व जिपं सदस्य श्याम सिंह, पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह, वीरेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, बहादुर सिंह एडवोकेट, राजेश चौधरी एडवोकेट, शुभम चौधरी, शशि चौधरी, कलोदी, रविंद्र सिंह, छीतर सिंह बघेल, रामरस पौनिया, रामवीर भरंगर, नरेंद्र सिंह बघेल, सुमन दिवाकर, सीमा, धर्मवीर सिंह चौहान, मनोज यादव, बॉबी यादव, विनीत गुप्ता, राजेश यादव, विपिन यादव, मुकेश सिसौदिया, ठाकुर नरेंद्र सिंह आदि थे।