{"_id":"62e6ce8f23b4ac03a619033a","slug":"hathras-expressed-anger-after-reaching-kotwali-for-non-recovery-of-teenager-hathras-news-ali297235134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किशोरी की बरामदगी न होने पर कोतवाली पहुंचकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किशोरी की बरामदगी न होने पर कोतवाली पहुंचकर जताया आक्रोश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी दूसरे समुदाय का युवक पिछले दिनों एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसकी शिकायत करने गए किशोरी के भाई के साथ आरोपी युवक के परिजनों ने मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया था। पुलिस ने दबाव बनने पर किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया। लेकिन अब कार्रवाई में देरी कर रही है।
पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों व किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। जिस पर अब पुलिस पर कार्रवाई में ढील देने का आरोप लग रहा है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी पिछले दिनों कोतवाली सदर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था।
इसी बात को लेकर दर्जनों महिला-पुरुष रविवार की सुबह कोतवाली सदर पहुंचे और किशोरी को बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी का कहना है कि किशोरी को बरामद किए जाने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ किशोरी को भी बरामद कर लिया जाएगा। संवाद