फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Explosion in VCB, power outage for several hours

हाथरस : वीसीबी में हुआ धमाका, कई घंटे बिजली रही गुल

Sat, 13 Aug 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Explosion in VCB, power outage for several hours
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले टाउन छह फीडर की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) में शुक्रवार की रात को धमाका हो गया। आधी रात को शहर के कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारु हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों लाइनों व फॉल्ट व मशीनों में धमाके के चलते पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही। इस कारण आए-दिन लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले बिजली कॉटन मिल (बीसीएम) टाउन छह फीडर की वीसीबी में धमाका हो गया। इसके साथ शहर के खातीखाना, तबेला गली, कमला बाजार सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी में मुश्किलों से जूझना पड़ा। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता रितु कुमार शर्मा का कहना है कि वीसीएम फीडर की बसीवी में धमाका हो गया। इस कारण करीब एक घंटे आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed