फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Exercise to improve ground water level through ponds

हाथरस: तालाबों के जरिये भूजल स्तर में सुधार की कवायद

Wed, 22 Jul 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Exercise to improve ground water level through ponds
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में गिरते भूजल स्तर को मनरेगा के तालाबों के जरिये सुधारने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान में जिले की ग्राम पंचायतों में करीब 100 तालाबों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन तालाबों में वर्षा का जल संचयन किया जा रहा है, जिससे गिरते भूजल स्तर में सुधार किया जा सके।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत तालाबों की खुदाई की जा रही है। इस कार्य के जरिये जिले में आए प्रवासी श्रमिकों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। भूजल सप्ताह अभियान के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। वर्तमान में जिले में करीब 100 तालाबों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इन तालाबों की खुदाई मनरेगा श्रमिकों के माध्यम से कराई जा रही है। इन तालाबों में वर्षा का जल संचयन किया जा रहा है, जिससे गिरते भूजल स्तर को सुधारा जा सके। यहां जिले में प्रतिवर्ष भूजल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। पीडी मनरेगा एके मिश्र ने बताया कि भूजल सप्ताह में विशेष अभियान के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, साथ ही जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed