{"_id":"617ae484f14e9358e7373ff7","slug":"hathras-excise-team-raided-five-liters-of-illegal-country-liquor-recovered-sadabad-news-ali276915233","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आबकारी टीम ने मारा छापा, पांच लीटर अवैध देसी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आबकारी टीम ने मारा छापा, पांच लीटर अवैध देसी शराब बरामद
विज्ञापन
कार्रवाई करती आबकारी विभाग की टीम।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिले में अवैध शराब का धंधा रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बृहस्पतिवार की देर शाम को जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी टीम ने क्षेत्र के गांव करसौरा और धानौटी बुर्ज में दबिश दी।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान करसौरा में बंटी के फार्म से लगभग पांच लीटर अवैध देसी मदिरा की बरामदगी हुई, जबकि अभियुक्त रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
फरार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके बाद टीम ने हाथरस-आगरा राजमार्ग पर खंदौली टोल प्लाजा के पास वाहनों के चेकिंग की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो सादाबाद कृष्ण मुरारी सिंह मय टीम उपस्थित रहे।