फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Everything disappeared in the mist of fog, vehicles kept crawling

हाथरस : कोहरे की धुंध में सबकुछ हुआ ओझल, रेंगते रहे वाहन

Wed, 21 Dec 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Everything disappeared in the mist of fog, vehicles kept crawling
हाथरस : कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से कोहरे और शीतलहर से लोग बेहाल हैं। बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलीं। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकलीं, लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इधर, शीतलहर के चलते डीएम ने बेसिक और माध्यमिक के स्कूलों का समय सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सर्दी अधिक होने के चलते कर दिया है।

मौसम में उतार-चढ़ाव लोगों को परेशान कर रहा है। अब कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दो दिन से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा हुआ है। बुधवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिन में लोगों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। बादल छाए रहने के साथ शीतलहर के प्रकोप से लोगों की कंपकंपी छूट गई। सुबह के वक्त बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दोपहर बाद निकली धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली। सूर्यास्त होते ही ठंड बढ़ गई और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। संवाद
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने पर जिलाधिकारी ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। सुबह 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक स्कूलों का समय रखा गया है।
-संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed