{"_id":"5e9b3b5d8ebc3e6fd43b65ee","slug":"hathras-every-person-in-rural-area-will-be-screened-hathras-news-ali231657218","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की ग्राम पंचायतों में रहने वाले प्रत्येक बाशिंदे की स्क्रीनिंग की जाएगी। ग्रामीणों में सर्दी, जुकाम आदि पाए जाने पर तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी एसडीएम, बीडीओ और एडीओ पंचायत को समन्वय बनाकर ग्राम पंचायत बार टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले में भीलवाड़ा मॉडल लागू कर संक्रमण पर शिकंजा कसा जाए।
कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण व रोकथाम किए जाने के लिए जागरूकता, संक्रमित व्यक्तियों की पहचान, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की पहचान किया जाना आवश्यक है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर डेडीकेटेड कर्मचारियों का एक कार्यबल बनाया जाए, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक, लेखपाल आदि को सम्मिलित किया जाए।
कार्यबल सदस्यों का चयन एसडीएम, बीडीओ व एडीओ पंचायत द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि दल के सभी सदस्यों को मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि सीएमओ द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। सर्वे में जिस भी व्यक्ति को सर्दी, जुकाम आदि की शिकायत होती है तो उसको तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति की जांच और परीक्षण का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।