फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crops submerged by the canal track

हाथरस: पानी के तेज बहाव से कटी रजबहे की पटरी, 80 बीघा से अधिक फसल में भरा पानी, नीम का पेड़ बिजली लाइन पर गिरा

Tue, 08 Sep 2026 10:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 08 Sep 2026 10:13 PM IST
सार

गांव कुम्हरई में नीम का पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन के छह खंभे टूट गए, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
Crops submerged by the canal track
खेतों में भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद में गांव कुम्हरई और सरौठ के बीच मंगलवार तड़के करीब तीन बजे तेज पानी के बहाव से जुगसना रजबहे की पटरी कट गई। आसपास के खेतों में भर गया और 80 बीघा से अधिक कृषि भूमि में पानी भर गया। खेतों में खड़ी मिर्च, बाजरा, धान और गोभी की पौध समेत अन्य फसलों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन


पटरी कटने की जानकारी मिलते ही किसान खेतों की ओर दौड़े और पानी रोकने में जुट गए। दिलीप, बनी सिंह, चंद्रपाल और मनवीर समेत कई किसानों की मिर्च, चरी और सब्जियों की फसल पानी में डूब गई। प्रधान पूरन सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को सूचना दी। किसानों का आरोप है कि रजबहे में कचरा भरा होने के बावजूद पर्याप्त सफाई और पटरी की मरम्मत के बिना पानी छोड़ दिया जाता है। पानी रोकने के लिए किसानों ने स्वयं जेसीबी मंगाकर कटी पटरी की मरम्मत कराई। तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन


नीम का पेड़ बिजली लाइन पर गिरा, छह खंभे टूटे
मंगलवार तड़के तेज पानी के बहाव के साथ क्षेत्र में एक अन्य घटना भी सामने आई। गांव कुम्हरई में नीम का पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन के छह खंभे टूट गए, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के खंभे टूटने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed