फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Every corner lit up with lights, lots of fireworks

हाथरस : रोशनी से जगमगाया कोना-कोना, खूब हुई आतिशबाजी

Fri, 05 Nov 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Every corner lit up with lights, lots of fireworks
हाथरस : दिवाली पर आतिशबाजी करते बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली का पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहा। घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया गया। सुख, सृमद्धि और शांति की कामना की गई। लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। घरों और प्रतिष्ठानों पर दीपमालिका सजाई गई। मंदिरों में दीपदान किया गया।
दिवाली के जश्न के लिए लोगों ने कई दिनों से तैयारी कर रखी थी। कई दिनों से बाजारों में भी काफी भीड़ थी। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन बाजारों में काफी भीड़ रही। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, मिठाई, दीपक और पूजन सामग्री खरीदी। तदुपरांत लोगों ने शुभ मुहूर्त के समय घरों और प्रतिष्ठानों पर पूजा-अर्चना की। शाम ढलने के बाद पूरा शहर रोशनी में नहा गया। लोगों ने पर्व के मद्देनजर घरों को सजाया था।
विज्ञापन

विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई। पूजन के उपरांत लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाए। मंदिरों में भी दीपक जलाए। साथ ही घरों व प्रतिष्ठानों में मोमबत्तियां भी जलाई गईं। प्रतिष्ठान के स्वामियों ने अपने कर्मचारियों को उपहार भी दिए। जमकर आतिशबाजी चलाई गई। पूरे दिन बागला कॉलेज के मैदान पर आतिशबाजी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। करीब एक करोड़ रुपये की आतिशबाजी लोगों ने फूंक दी। अभी दो दिन और आतिशबाजी का धूम धड़ाका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed