फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Even after seven days, two deaths in Nagla Hira are not disclosed

हाथरस : सात दिन बाद भी नगला हीरा में दो मौतों का खुलासा नहीं

Thu, 01 Dec 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Even after seven days, two deaths in Nagla Hira are not disclosed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सात दिन बीतने के बाद भी अभी तक हाथरस जंक्शन क्षेत्र में नगला हीरा में एक महिला व एक युवक की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नही है। दोनों की मौत का कारण भी पोस्टमार्टम में आ चुका है। मृत युवक के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है, अलबत्ता पुलिस अभी जांच करने की बात ही कह रही है।
पिछले बृहस्पतिवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा में मजार के निकट सनसनीखेज घटना हुई थी। दोपहर दो बजे के लगभग वहां एक महिला 50 वर्षीय हसीना बेगम पत्नी जमालुद्दीन निवासी कस्बा हाथरस जंक्शन खून से लथपथ घायल अवस्था में ंपड़ी थी और मजार के अंदर कमरे में 35 वर्षीय एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घायल हसीना बेगम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

मृतका के पति जमालुद्दीन ने यह मुकदमा दर्ज कराया था कि जो व्यक्ति अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है, उसी ने उसकी पत्नी को घायल किया है और उसकी पत्नी ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। हसीना बेगम की मौत का कारण गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव होना था। मृतक युवक की शिनाख्त न होने की वजह से चौथे दिन उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उसकी मौत का कारण हैंगिंग आया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। इन दोनो मौतों ंकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन रीतेश कुमार का कहना है कि इस मामले में युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं। वैसे जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed