फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Estimate file of 32 panchayat buildings has been circulating for months

हाथरस : महीनों से घूम रही 32 पंचायत भवनों के प्राक्कलन की फाइल

Mon, 29 Aug 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Estimate file of 32 panchayat buildings has been circulating for months
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 32 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य प्राक्कलन की स्वीकृति न होने के कारण अटके हुए हैं। हैरानी की बात है यह है कि शासन स्तर से सभी पंचायत भवनों में रखे कंप्यूटर सिस्टम के जरिये पंचायत गेटवे से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के भुगतान किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्राक्कलन की फाइलें कई महीनों से विकास खंड से जिला कार्यालय के बीच ही झूल रही हैं। इस कारण इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। इन पंचायत घरों को पंचायत निदेशालय के रुप में परिवर्तित किया जा रहा है। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवालयों को सभी सुविधाओं से युक्त किया जाए। इन सचिवालयों में लगे कंप्यूटर के जरिये पंचायत गेटवे से ही विकास कार्यों पर खर्च होने वाली धनराशि का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

जिले की 32 ग्राम पंचायतों में तो अभी पंचायत भवनों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इन पंचायत भवनों के निर्माण के प्राक्कलन विकास खंडों की ओर से जिला कार्यालय भेजे जा रहे हैं, लेकिन इनको हर बार आपत्ति दर्ज कर वापस भेज दिया जाता है। कई महीनों से यह फाइलें ब्लॉक से जिला कार्यालय के बीच झूल रहीं हैं। इस कारण इन पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण लटका हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed