फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Entrepreneurs in a dilemma even after the relaxation of operation of industries in Lockdown-2

हाथरस: लॉकडाउन-2 में उद्योगों के संचालन में छूट के बाद भी असमंजस में उद्यमी

Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Entrepreneurs in a dilemma even after the relaxation of operation of industries in Lockdown-2
हाथरस: लॉकडाउन के चलते औद्योगिक क्षेत्र में पसरा सन्नाटा व फैक्टरियों पर लगे ताले। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन 2 में शासन व प्रशासन से उद्योगों के संचालन को लेकर मिली छूट के बाद भी अभी व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं। इस कारण औद्योगिक आस्थान में बनी ज्यादातर फैक्टरियों में अभी तक कामकाज शुरू नहीं हो सका है। इस कारण पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिला प्रशासन के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक महज एक दर्जन फैक्टरी संचालकों ने अपने यहां कार्य करने वाले मजदूरों की सूची उपलब्ध कराई, लेकिन इन फैक्टरियों में कार्य शुरू हुआ है या नहीं। इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन 2 में शासन के निर्देशों पर उद्योगों के संचालन में रियायत दी गई है। इसके तहत फैक्टरी संचालक अपनी फैक्टरी में 10 मजदूरों से काम करा सकता था, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। जिला प्रशासन ने इसे लेकर उद्यमियों के साथ बैठक भी की थी और फैक्टरी संचालन के लिए मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी दी थी। इस छूट ने यहां के उद्यमियों को विशेष राहत प्रदान नहीं दी है।
विज्ञापन

इस कारण औद्योगिक आस्थान में बनी ज्यादातर फैक्टरियां पूरी तरह बंद रहीं। एडीएम जेपी सिंह ने बताया कि एक दर्जन फैक्टरी संचालकों ने अपने यहां काम शुरू करने के लिए आने वाले मजदूरों की सूची दी है। इन फैक्टरियों में काम शुरू हो पाया है या नहीं। इसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। उद्यमियों को बैठक कर छूट के बारे में जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed