फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Entrepreneurs bloom after getting respect, information about schemes given

हाथरस : सम्मान पाकर उद्यमियों के खिले चेहरे, दी योजनाओं की जानकारी

Tue, 12 Jan 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Entrepreneurs bloom after getting respect, information about schemes given
हाथरस : युवा उद्यमी सम्मान समारोह में विपिन वार्ष्णेय को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को भाजयुमो द्वारा भाजपा कार्यालय पर युवा उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के चिन्हित नव युवा उद्यमियों का सम्मान किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौ. चंद्रवीर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर मौजूद थीं।
स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी उद्योगपतियों का सम्मान किया गया। इनमें दुर्गेश वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, तुषार वार्ष्णेय, महक वार्ष्णेय, हर्ष गर्ग, प्रशांत वर्मा, करण शर्मा, विपिन वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, सचिन अग्रवाल, रोहन पाठक, कमल उपाध्याय, रवि कुमार, दीपक गौतम, अंकित अग्रवाल, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार, हिमांशु ठाकुर, तनिष्क आंधीवाल शामिल हैं। व्यापारी दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि सफलता ऐसी चीज नहीं है, जो न मिल सके।
विज्ञापन

हमें अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना होगा। सफलता जरूर मिलेगी। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को समझना और उनका फायदा लेना होगा, जिससे सभी व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकें। मुख्य वक्ता अंजुला माहौर ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सभी व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि देश को उन जैसे युवाओं की बहुत आवश्यकता है। सभी व्यापारियों को प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमन जैन, रवि वार्ष्णेय, जितेंद्र प्रधान, बबलू गौतम, अरविंद दिवाकर, विशाल चौधरी, सचिन वर्मा, ललित पुंढीर, शिवांशु चौहान, सुरेश प्रजापति, पुष्पराज सिंह, मनीष सिंह, अनुराग अग्निहोत्री, प्रवेश गौतम, रजत अग्रवाल, बादल दीक्षित, राहुल सक्सेना, नैना बघेल, राजकुमार सिंह, रामकुमार कालू, देवेंद्र चौधरी, गौरव ठाकुर, अखिलकांत सोलंकी, भानु राघव, विकास गुप्ता, अमन वार्ष्णेय, गजेंद्र राना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed