फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Enthusiasm filled among BSP workers, mantras given for election preparation

हाथरस : बसपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, चुनावी तैयारी के दिए मंत्र

Mon, 25 Oct 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Enthusiasm filled among BSP workers, mantras given for election preparation
हाथरस : बसपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते बसपा नेता डॉ अविन शर्मा। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कैडर कैंप का आयोजन मुरसान रोड स्थित रॉयल पैलेस में संपन्न हुआ। इस कैडर कैंप में गांव संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। उनमें जोश भरकर चुनावी तैयारियों के मंत्र दिए गए।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल अशोक सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल केसी निराला, हुकुम सिंह मौजूद रहे। बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। लिहाजा, सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी को मजबूत व सक्रिय करने में जुट जाएं। ग्रामीणों को पार्टी की रीति नीतियों व सरकार रहते किए गए जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत कराएं। कहा कि, बसपा सर्व समाज की पार्टी है। इसमें समाज के हर वर्ग को सम्मान मिलता है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही बसपा फिर से सत्ता में आएगी। भाजपा ने झूठ बोलकर प्रदेश में सरकार बनाई। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। डॉ. अविन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं सुनती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह और संचालन जेपी सागर ने किया। इस मौके पर डॉ उमाशंकर शर्मा लॉर्ड साहब, दामोदर सिंह, सौवी कुरैशी, राजकपूर, राजू वाल्मीकि, सरदार सुरजीत सिंह, मौनू गौतम, वरुण गौतम ,डॉ सतीश चंद्र, सत्यप्रकाश भास्कर, विजय सिंह शिखरा, मोहन मालती स्वरूप, नाहर सिंह, विजय शर्मा, सतेंद्र चौधरी, आबिद खान सहित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed