{"_id":"6365595c38ce0d1f851d820b","slug":"hathras-entered-the-house-and-beat-the-old-lady-broke-her-shoulder-sikandhra-rahu-news-ali304027269","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घर में घुस कर वृद्धा को पीटा, कंधा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घर में घुस कर वृद्धा को पीटा, कंधा टूटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली के गांव पोरा में 27 अक्तूबर को भूमि के विवाद के चलते महिला समेत तीन नामजदों ने घर में घुसकर 65 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय राजपाल सिंह को बुरी तरह पीटा। पिटाई में उनका कंधा टूट गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पार्वती देवी ने रिपोर्ट में कहा है कि 27 अक्तूबर की शाम को वह अपने घर थीं। तभी गांव निवासी श्यामवीर पुत्र सोनपाल, सीमा देवी पत्नी सोनपाल और सोनपाल का बेटा घर में घुस आए। पुराने जमीन विवाद को लेकर यह लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद