फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Emphasis on women's participation in Farmer's Day

हाथरस : किसान दिवस में महिलाओं की भागीदारी पर जोर

Thu, 22 Dec 2022 06:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Emphasis on women's participation in Farmer's Day
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। महिलाओं की भागीदारी शून्य होने पर डीएम ने निर्देश दिए कि आगामी किसान दिवस में प्रगतिशील महिलाओं की भागीदारी कराई जाए। कृषकों को कृषि विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने कहा कि किसान कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन आदि कार्य कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें। किसान दिवस में सहायक निदेशक (मत्स्य) विभाग द्वारा मछली पालन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह कृषि विज्ञान केंद्र ने कीटनाशक दवाओं व कीट रोग के नियंत्रण के लिए जानकारी दी एवं किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निदान किया गया।
विज्ञापन

अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने काले गेहूं की उनके कार्यालय में प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। किसानों का एक मॉडल ग्रुप तैयार करने के निर्देश दिए। किसान दिवस के अवसर पर सीडीओ, उप कृषि निदेशक के साथ कृषि संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed