फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity team accused of attack during checking

हाथरस : चेकिंग के दौरान बिजली टीम पर हमले का आरोप

Tue, 27 Dec 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity team accused of attack during checking
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जारऊ क्षेत्र के गांव बास पोहपी में चेकिंग के दौरान बिजली टीम के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। बिजली अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस जांच कर रही है। मारपीट में टीम के कई सदस्यों को चोटें आई हैं।
बिजली विभाग की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है उपखंड अधिकारी विद्युत, अवर अभियंता, टीजी टू, लाइनमैन आदि की टीम वास पोहपी में चेकिंग के लिए गई थी। एक उपभोक्ता पर नलकूप संयोजन का करीब 8.69 लाख रुपये बकाया है। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता का पहले कनेक्शन काट दिया गया था। टीम मंगलवार को दोबारा कनेक्शन काटने पहुंची थी। परिवार के अन्य सदस्य के नाम एक और विद्युत कनेक्शन है।
विज्ञापन

टीम उसे चेक कर रही थी। यहां भी मीटर से अलग केबल डालकर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। खंभे से केबल डालकर बिजली उपयोग किए जाने के मामले में संबंधित उपभोक्ता द्वारा कोई कागज नहीं पेश किए गए। बिजली चोरी के बारे में पूछताछ करने पर उपभोक्ता और उसके परिवार के अन्य लोगों ने एकराय होकर बिजली टीम के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान टीम के कई सदस्यों को चोट आई है। मदद के लिए विभाग की टीम ने डायल 112 टीम को मौके पर बुलाया। बिजली अफसरों की ओर से दी गई शिकायत में उपभोक्ता व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बिजली चोरी करने, गाली गलौज, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। शिकायत देने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों में उपखंड अधिकारी पीके सिंहा, अवर अभियंता शाहिद हसन, टीजी टू राजकुमार, पेट्रोल मैन वीरेंद्र सिंह व धर्मवीर सिंह, लाइनमैन सत्यवीर सिंह, देवेंद्र कुमार जयदेव शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed