फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity system in the district will improve by 1.5 crore rupees

हाथरस : डेढ़ करोड़ रुपये से सुधरेगी जिले में बिजली व्यवस्था

Sun, 06 Nov 2022 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity system in the district will improve by 1.5 crore rupees
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने की प्रक्रिया कागजों में शुरू हो गई है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ज्यादा काम कराया जाएगा। यहां की लाइनों की स्थिति सही नही है। बिजनेस प्लान के तहत प्रस्ताव बनाकर निगम को भेजा गया है। आने वालें दिनों में उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 550 किलोमीटर बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। इस कारण लोगों को आए-दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। लाइनों में फॉल्ट के चलते राजस्व में भी गिरावट आ रही है। राजस्व को बढ़ाने व उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मुहैया कराने के लिए शहर से देहात तक जर्जर लाइनों को बदला जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

माना जा रह है बिजनेस प्लान के तहत भेजे गए प्रस्ताव को निगम से जल्दी हरी झंडी मिलेगी। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि शहर से देहात तक जर्जर लाइनों को बदलने के डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बिजनेस प्लान के तहत भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed