{"_id":"62a8d05543c9a71b503a54b9","slug":"hathras-electricity-stalled-for-four-hours-people-stunned-by-the-heat-hathras-news-ali293883061","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार घंटे ठप रही बिजली, गर्मी से अकुलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार घंटे ठप रही बिजली, गर्मी से अकुलाए लोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
झुलसाती गर्मी में बिजली संकट ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। मंगलवार को शहर के गिजरौली, वाटर वर्क्स, नवीपुर, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप और प्रगतिपुरम आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइन में फॉल्ट के चलते चार घंटे बिजली ठप रही। बिना बिजली के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। कल-कारखानों में जनरेटरों से बिजली की जरूरत पूरी की गई। जनरेटर से निकलने वाले धुएं से आव-ओ-हवा भी प्रदूषित हो गई।
ग्रामीण क्षेत्र के ऊघई, चंदपा, मुरसान, सोखना, सलेमपुर और नगला रति आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसका असर फसलों की सिंचाई के काम पर पड़ा। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों में इसे लेकर नाराजगी है। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में बिजली की ज्यादा खपत हो रही है। ओवरलोडिंग की वजह से फॉल्ट हो रहे हैं। कर्मियों की टीमों को भेजकर इन फॉल्ट को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
नलकूपों के लिए अलग से फीडर बनाया गया है। इस फीडर से सिंचाई के लिए आठ घंटे बिजली मिलती है। फॉल्ट की वजह से हर रोज बिजली गुल हो रही है। इस कारण सिंचाई में खासी मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
-वीरेंद्र कुमार
अलग फीडर बनने के बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। सबसे ज्यादा समस्या कम वोल्टेज की है। जब बिजली आती है तो पर्याप्त वोल्टेज न मिलने के कारण नलकूप की मोटर नहीं चल पाती है।
-लक्ष्मण
बंच कंडक्टर लाइन जर्जर हालत में हैं। थोड़े लोड में ही आए-दिन लाइनों में आग लग जाती है। इस कारण कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस कारण खासी मुश्किलें हो रही हैं।
-अजय कुमार
गर्मी में विभाग पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। आए दिन लाइनों में फॉल्ट के नाम पर कई कई घंटे बिजली की कटौती हो रही है। इस कारण रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। -पुनीत कुमार