हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से शहर से देहात तक गुल रही बिजली
सार
इस कारण लोगों को पांच से छह घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।उल्लेखनीय है कि जिले के 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शनिवार को बारिश के चलते शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप व देहात के सलेमपुर, नगला रति, वाहनपुर, चंदपा, मुरसान, उघई आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन