फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity department caught electricity theft at the office bearer of an organization

हाथरस : एक संगठन के पदाधिकारी के यहां बिजली विभाग ने पकड़ी बिजली चोरी

Tue, 15 Nov 2022 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity department caught electricity theft at the office bearer of an organization
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी को रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के यहां बीते दिनों बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके लिए बिजली विभाग ने राजस्व निर्धारण की कार्रवाई कर दी है। वहीं संगठन का पदाधिकारी होने के चलते यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। संगठन के पदाधिकारियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर एक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय कुलश्रेष्ठ का मकान है। उनकी पत्नी के नाम से बिजली का कनेक्शन है। बीते दस नवंबर को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से इनके मकान पर बिजली चेकिंग की। इस मकान के मीटर इनकमिंग की केबिल में कट लगाकर मीटर को बाईपास करते हुए चोरी पाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली विभाग द्वारा सात हजार सात सौ 93 रुपये का राजस्व निर्धारण की कार्रवाई की गई। असिस्मेंट की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। इसे लेकर संगठन के ग्रुप में चर्चाओं का बाजार है। लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। संगठन में बिजली चोरी का मामला छाया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed