फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity crisis in many areas of the city

हाथरस : शहर के कई इलाकों में रहा बिजली संकट

Fri, 17 Sep 2021 08:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity crisis in many areas of the city
हाथरस: वाटर वर्क्स सब स्टेशन पर वीसीबी की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तो उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। बिजली सिस्टम में भी खराबी आ रही है। रविवार की सुबह से शाम तक वाटर वर्क्स विद्युत सब स्टेशन पर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) की मरम्मत के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। इस कारण लोगों मुश्किलों से जूझना पड़ा। लोग देर शाम तक बिजली आने का इंतजार करते रहे।
उल्लेखनीय है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली मशीनों में खराबी आ रही है। इस कारण बिजली नखरे दिखा रही है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए रविवार को शहर के वाटर वर्क्स सब स्टेशन पर वीसीबी की मरम्मत की गई।
विज्ञापन

इस कारण शहर के गणेशगंज, ढकपुरा, जलेसर रोड, किला, पुलिस लाइन, आदर्श नगर, वर्मा कालोनी, चौबे वाले महादेव, माया टकीज, नगला बेलनशाह आदि इलाकों में सुबह दस बजे से देर शाम तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। उमसभरी गर्मी में बिना बिजली के लोग पसीने से तरबतर हुए। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed