{"_id":"60ce3ef08ebc3e55e908950c","slug":"hathras-electricity-crisis-in-many-areas-of-the-city-hathras-news-ali265969867","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर के कई इलाकों में रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर के कई इलाकों में रहा बिजली संकट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के बागला मार्ग पर शुक्रवार की आधी रात को तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। खंभा क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई इलाकों में आधी रात से शनिवार की दोपहर तक बिजली ठप रही। विद्युत कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े तीन बजे शहर के सासनी गेट पर से तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इस खंभे पर होकर 11 केवीए व 440 वोल्ट की दोनों लाइन गुजर रही थीं। ट्रक की टक्कर से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने विभागीय कर्मियों को सूचना दी।
खंभा टूटने से शहर की चमन गली, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, बीसीएम फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आधी रात से दोपहर तक कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। बिना बिजली के लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ा। लोग जरूरी कामकाज नही कर सके। जेई ऋतु कुमार शर्मा का कहना है कि ट्रक की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।