{"_id":"604bb29d8ebc3ec4840c641b","slug":"hathras-electrical-vigilance-raids-in-salempur-recommendation-to-file-a-report-against-14-people-sadabad-news-ali258469422","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सलेमपुर में विद्युत विजिलेंस ने मारा छापा, 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सलेमपुर में विद्युत विजिलेंस ने मारा छापा, 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति
विज्ञापन
हाथरस : गांव सलेमपुर में छापा मारती विद्युत विजिलेंस की टीम व एसडीओ।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव सलेमपुर में बिजली महकमे की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बिजली चोरी रोकने के लिए छापामार की। टीम ने गांव में शिविर भी लगाया और करीब ढाई लाख रुपये का बकाया वसूला। बकाया जमा न कर बिजली का उपयोग कर रहे 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति की गई।
एसडीओ दुर्गेश गौतम के निर्देशन में लगाए गए शिविर में 25 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराए। करीब ढाई लाख रुपये का बकाया भी जमा किया गया। एसडीओ ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी सहित बकाया जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना को लागू कर दिया गया है।
बकायेदार इस योजना का लाभ उठाकर अपना बिजली बिल जमा कर सकते हैं। सबसे पहले उन्हें अपना पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कर कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई से बचने की अपील की। एसडीओ ने कहा कि 15 लोग बिना बकाया जमा किए ही बिजली का उपयोग करते हुए पाए गए। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर विजिलेंस प्रभारी अमरपाल, जेई भूप सिंह, जेई प्रदीप, सुनील आदि थे।