फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Election results will change the picture of the politics of the district

हाथरस : जिले की सियासत की तस्वीर बदलेगा चुनाव परिणाम

Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Election results will change the picture of the politics of the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का यह परिणाम जिले की सियासत की तस्वीर बदलेगा। अगले विधानसभा चुनाव के हिसाब से यह नतीजा काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। भाजपा ने इस पद पर अपना कब्जा कर अपना दबदबा दिखाया है। वहीं सपा-रालोद गठबंधन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि दोनो दलों का गठबंधन विस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है। उसने काफी समय से इसके लिए तैयारी कर रखी थी। सीमा उपाध्याय को पार्टी में शामिल किया था। उसके सारे प्रयास सफल भी हुए और इस पद पर पार्टी काबिज हुए। वहीं अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बात भी सामने आई कि भाजपा को अगले चुनाव में सपा व रालोद गठबंधन से कड़ी टक्कर भी मिलेगी। बात यदि जिला पंचायत सदस्यों की करें तो भाजपा के पांच सदस्य जीते थे। सपा के चार, रालोद के तीन और बसपा के दो सदस्यों ने जीत हासिल की थी। सबसे ज्यादा संख्या निर्दलीयों की थी। इस चुनाव में बसपा का ग्राफ काफी नीचे चला गया।
विज्ञापन

राम नाम का दुपट्टा पहने दिखे रामवीर
हाथरस। पत्नी के भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद अब सबकी नजर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पर टिकी हैं। कलेक्ट्रेट में रामवीर रामनाम का दुपट्टा पहने नजर आए। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उनके अन्य परिजन तो भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि रामवीर ने अभी इस पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं और सूत्र बताते हैं कि पार्टी आलाकमान से बात करने के बाद ही वह इसे लेकर कोई ठोस निर्णय लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में दिखी सत्ता की हनक
हाथरस। इस चुनाव में सत्ता की हनक दिखाई दी। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की बस को प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के अंदर पहुंचवा दिया और यह सदस्य वहीं उतरे। इधर, कलेक्ट्रेट में परिणाम घोषित होने कलेक्ट्रेट के अंदर जमकर नारेबाजी हुई और काफी भीड़ भी दिखी। वहीं, विपक्षी खामोशी से ही बैठे रहे और चुनाव हारने के बाद चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed