फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Elderly injured in bull attack

हाथरस : सांड़ के हमले में बुजुर्ग घायल

Wed, 02 Nov 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Elderly injured in bull attack
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ने से किसान बेहद परेशान हैं। फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने के अलावा यह पशु किसानों पर हमलावर हो रहे हैं। बिसावर क्षेत्र के गांव विधिपुर में सांड़ों ने हमला कर बुजुर्ग को बुरी तरह घायल कर दिया।
गांव विधिपुर निवासी दौलत सिंह पुत्र श्यामलाल का मकान के निकट ही खेत है। वह खेत पर छुट्टा पशुओं को भगाने गए थे। छुट्टा पशुओं ने आलू की फसल खराब कर दी थी। पशुओं को भगाते समय कई पशु उन पर हमलावर हो गए। दौलत सिंह को छुट्टा पशुओं ने खेत में गिरा लिया।
विज्ञापन

यह देखकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान दौलत सिंह की तरफ दौड़ लिए। किसानों ने बमुश्किल पशुओं से दौलत सिंह को बचाया। हमले में दौलत सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उनके दोनों घुटनों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उनका उपचार कराया है। किसानों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं की समस्या समाधान किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed