{"_id":"5fff3f078ebc3e2e3d59f4b2","slug":"hathras-elderly-died-while-starting-bike-hathras-news-ali253679791","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक स्टार्ट करते समय गिरे वृद्ध, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक स्टार्ट करते समय गिरे वृद्ध, मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तमना गढ़ी निवासी वृद्ध बाइक स्टार्ट करते समय अचानक गिर गए और अचेत हो गए। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।
अलीगढ़ रोड स्थित गांव तमना गढ़ी निवासी 65 वर्षीय भगवान सिंह बुधवार की दोपहर को बाजार आ रहे थे। उन्होंने घर से बाइक निकालकर उसे स्टार्ट करने के लिए किक मारी। इस दौरान वह बाइक से अचानक गिर गए और बेहोश हो गए।
यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और फिर वह वृद्ध को आनन-फानन बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने वृद्ध को देखा और मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर अपने घर चले गए।