{"_id":"60a8086a8ebc3e2f222d2558","slug":"hathras-elderly-death-due-to-train-collision-shaphu-news-ali263627187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर गांव महरारा एवं मानिकपुर के मध्य ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
जलेसर रोड (मानिकपुर) पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई रामनरेश सिंह ने बताया कि उनको रेलवे अधिकारियों ने सुबह सात बजे सूचना दी दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन पर गांव महरारा एवं मानिकपुर के मध्य कोई व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
जब वह हमराहों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि ट्रेन की चपेट में आकर इस व्यक्ति के चिथड़े उड़ चुके थे। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष मालूम होती है। शव पर सफेद रंग का कुर्ता और भगवा गमछा मिला है। चेहरे पर बड़ी मूछें थीं। पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। संवाद