{"_id":"60e743d18ebc3ebb4c4fe798","slug":"hathras-eight-people-caught-betting-after-the-video-went-viral-hathras-news-ali267621734","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वीडियो वायरल होने पर आठ लोगों को सट्टा लगाते हुए दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वीडियो वायरल होने पर आठ लोगों को सट्टा लगाते हुए दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा लाड़पुर में सट्टा लगाते हुए लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। छापा मारकर आठ लोगों को सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कस्बा लाड़पुर में सट्टे की खाईबाड़ी की जानकारी जैसे ही हाथरस जंक्शन पुलिस को हुई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से आठ लोगों को पकड़ लिया। इनमें ऋतिक पुत्र विशंभर व रिंकू पुत्र भूरी सिंह निवासीगण नूरपुर, बबलू पुत्र वासुदेव, जय पुत्र राकेश, छोटू पुत्र मुश्ताक निवासी लाड़पुर, रौकी पुत्र प्रेमचंद्र, राजू पुत्र वेदराम और प्रवीण पुत्र रनवीर सिह निवासीगण नगला अखई के नाम शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 8120 रुपये, पर्चा सट्टा, दफ्ती, डायरी आदि बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव, एसआई इजहार अहमद, एचसी नरेश कुमार, योगेश कुमार, विपिनपाल, नरेंद्र राम शामिल थे।