{"_id":"5e73c3838ebc3e773d187980","slug":"hathras-economic-calculation-survey-team-beaten-accused-in-custody-hathras-news-ali229525457","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आर्थिक गणना सर्वे टीम से मारपीट, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आर्थिक गणना सर्वे टीम से मारपीट, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
हाथरस: आर्थिक गणना टीम के साथ मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की नगर पंचायत मेंडू के वार्ड संख्या सात के नगला बिरिया में सातवीं आर्थिक गणना के सर्वे के लिए गई टीम के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। टीम ने अपने साथ हुई वारदात के संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन में प्रार्थना पत्र दे दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्वे टीम ने प्रकरण से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
शासन के निर्देश पर जिले में सातवीं आर्थिक गणना का काम चल रहा है। यह काम सीएससी ई गर्वनेंस पर ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति ऐप के माध्यम से अपलोड की जा रही है। विगत में आर्थिक गणना के दौरान सीएससी के संचालकों व एनुमेटरों के साथ मारपीट व अभद्रता किए जाने के कई मामले आ चुके हैं। हालांकि इन प्रकरणों में सीएससी प्रबंधक की ओर से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन किसी भी प्रकरण में कोई गंभीरता पूर्वक कार्रवाई नहीं की गई है।
इस क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत मेंडू के वार्ड संख्या सात के नगला बिरिया में आर्थिक गणना के सर्वे को गई टीम के साथ कुछ ग्रामीणों ने डाटा नहीं देने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। टीम ने इस मामले में तत्काल कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस नगला बिरिया में पहुंची। आर्थिक गणना के टीम के एनुमेटर अनमोल गुप्ता ने उक्त मारपीट प्रकरण में कोतवाली हाथरस जंक्शन में प्रार्थना पत्र दे दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।