फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to the suicide of the loving couple, there was chaos in both the families.

हाथरस : प्रेमी युगल की खुदकुशी से दोनों परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 22 May 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to the suicide of the loving couple, there was chaos in both the families.
हाथरस : प्रेमी जोडे़ से बागला अस्पताल में जानकारी लेते सीओ सिटी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। युवती के शव का पोस्टमार्टम हाथरस के पोस्टमार्टम गृह पर हुआ तो युवक के शव का अलीगढ़ में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस घटनाक्रम को लेकर काफी चर्चाएं भी रहीं।
शनिवार की सुबह जब युवक व युवती के जहर खाने की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। दोनों के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जानकारी मिलने के बाद युवक के परिवार के लोग अलीगढ़ पहुंच गए। पोस्टमार्टम होने के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को युवती के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

‘परिजन नहीं कर रहे हमारी शादी’
जहर खाने से पहले प्रेमी जोड़े ने एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें लड़की ने कहा है कि वह एक-दूसरे के बिना जी नहीं सकते हैं। परिवार वाले हमारी शादी नहीं करा रहे हैं। हम पर दबाव बना रहे हैं, जबकि मैं उससे प्यार करती हूं। उसके बिना नहीं रह सकती, इसलिए हम दोनों जहर खाकर जान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पिछले दिनों हो गए थे फरार
पिछले दिनों परिवार के बंधन से मुक्त होने के लिए प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था। परिवार के लोगों ने दोनों को तलाश लिया और फिर उनके मिलने-जुलने पर भी पाबंदी लगा दी। यह बात दोनों को भाई नहीं और फिर उन्होंने साथ मरने की ठान ली और यह कदम उठा लिया। संवाद

दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस बात से सहमत नहीं थे। इस कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती की जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और युवक की अलीगढ़ में मौत हो गई। युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
-गौरव सक्सेना, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed