{"_id":"62b759319a3a2e16dc56db6c","slug":"hathras-due-to-scorching-heat-electricity-is-running-for-four-hours-hathras-news-ali2946989101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भीषण गर्मी से चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भीषण गर्मी से चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी में रोजाना हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। जर्जर लाइनों में हो रहे फॉल्ट के चलते शहर से देहात तीन से चार घंटे बिजली गुल हो रही है। शनिवार को गिजरौली, नवींपुर, ओढ़पुरा, जलकल सबस्टेशन, कांशीराम टाउनशिप आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गया। वहीं, देहात के सोखना, चंदपा, मुरसान, सलेमपुर, नगला रति आदि सबस्टेशनों की लाइनों में खराबी आ गई। बिना बिजली के लोगों का रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि जून माह के अंत में फिर से सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। इस कारण बिजली सिस्टम पर भी बोझ बढ़ गया है। कई साल पहले डाली गई बंच कंडक्टर लाइन भी जर्जर हो गई हैं। इस कारण कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। किसानों को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों में गुस्सा है। इस मामले में अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि पर्याप्त बिजली दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। लाइनों में आ रहे फॉल्ट को जल्द से जल्द दूर कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।
- कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल हो रही है। इस कारण गर्मी में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी लाइनों को बदलवाने के साथ पर्याप्त बिजली आपूर्ति पर ध्यान दें। - राकेश
विज्ञापन
- गर्मी बढ़ने के साथ बिजली भी आंख मिचौली का खेल खेल रही है। हर रोज कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। आपूर्ति पर्याप्त दिलाई जाए। - अशोक कुमार
- आए दिन हो रही कटौती से उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारी आपूर्ति पर ध्यान दें तो काफी हद तक राहत मिल सकती है। बिना बिजली काफी परेशानी हो रही है। - राहुल
- गर्मी बढ़ने के साथ बिजली व्यवस्था चरमरा रही है। कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। आए दिन बिजली गुल होने के कारण दिनचर्या प्रभावित हो रही है। - संजीव शर्मा