फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Doubts among officers and personnel due to non-receipt of ATO health certificate

हाथरस: एटीओ के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र न मिलने से अफसरों व कार्मिकों में संशय

Fri, 20 Mar 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Doubts among officers and personnel due to non-receipt of ATO health certificate
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कोषागार में तैनात एटीओ के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का अफसरों को इंतजार है। पिछले दिनों खांसी व सर्दी की शिकायत पर वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए थे और एटीओ को अवकाश पर भेज दिया गया था। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि एटीओ को फोन के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति का पता चल सके, लेकिन अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं आने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों में संशय की स्थिति पैदा हो गई है।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ निवासी सासनी गेट के रहने वाले हरीशंकर जैन कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में एटीओ के पद पर तैनात हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी शीलेंद्र कुमार ने एटीओ के पद पर तैनात हरीशंकर जैन को एक पत्र जारी करते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पत्र में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने एटीओ से कहा था कि उन्हें यह ज्ञात हुआ है कि उनकी पत्नी हाल में ही अमेरिका से लौटी हैं। आपको सर्दी, जुकाम की शिकायत है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और तब तक अवकाश पर रहें। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि इस संबंध एटीओ से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मांगा गया है। अभी तक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने के साथ वह ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed