{"_id":"5e88d0ea8ebc3e6fed131ebe","slug":"hathras-doctors-and-staff-who-treat-will-remain-in-quarantine-hathras-news-ali230674620","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: इलाज करने वाले चिकित्सक व स्टाफ रहेंगे क्वारंटीन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: इलाज करने वाले चिकित्सक व स्टाफ रहेंगे क्वारंटीन में
विज्ञापन
हाथरस: कोरोना संक्रमितों को भर्ती कराए जाने के बाद मुरसान में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी स्थित मस्जिद में से पकड़े गए जमातियों में चार जमातियों की कोरोना पुष्टि होने के बाद अब इन्हें मुरसान स्थित सीएचसी में आइसोलेट किया गया है। सीएचसी में तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ यहां क्षेत्रीय लोग भी सहमे हुए हैं। कोरोना संक्रमित इन चारों जमातियों का इलाज करने वाले चिकित्सक व अन्य सभी पैरामेडिकल स्टाफ भी क्वारंटीन में रहेंगे। यह सभी चिकित्सक व स्टाफ 14 दिन के एकांतवास में रहेंगे।
दिल्ली में तब्लीगी जमात से आए 22 जमातियों को पुलिस व प्रशासन ने विभिन्न मस्जिदों व अन्य स्थानों से पकड़ा था। इन जमातियों को सासनी स्थित केएल जैन इंटर कॉलेज में रखा गया था और स्वास्थ्य विभाग ने इनके सेंपल जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजे थे। शनिवार को 12 लोगों की जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिली, जिसमें से चार लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई।
इन चारों संक्रमित लोगों को सीएचसी मुरसान में आइसोलेट किया गया। मुरसान में कोरोना पॉजिटिव के आइसोलेट होने के बाद यहां तीन शिफ्टों में पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। करीब 25 लोग तीन शिफ्टों में इन लोगों की मॉनीटरिंग व हेल्थ चेकअप करेंगे। सीएचसी प्रभारी विजय आनंद ने बताया कि इन लोगों के चेकअप व अन्य कामों में लगे सभी लोग क्वारंटीन में रहेंगे। आरपीएम डिग्री कॉलेज में बनी क्वारंटीन में सभी चिकित्सक व अन्य स्टाफ रहेगा।