फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Doctor four in OPD, patient helpless

हाथरस : ओपीडी में चिकित्सक चार, मरीज लाचार

Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Doctor four in OPD, patient helpless
फोटो02बागला जिला अस्पताल में एक्सरे कराने को इंतजार करते मरीज ।संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की वजह से रोजाना मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ओपीडी में रोजाना लगभग दो हजार मरीज आते हैं, लेकिन यहां सिर्फ चार चिकित्सकों की ही तैनाती है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई। पर्चा काउंटर और डॉक्टर्स के रूम के बाहर मरीजों की भीड़ नजर आई। यहां पर लाइन में लगे मरीज एक दूसरे के पीछे खड़े थे। बिना नंबर के डॉक्टर के पास जाने वालों से उनकी कहासुनी भी हुई। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीज यहां पर हर दिन परेशान हो रहे हैं। एकमात्र फिजीशियन होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- स्किन एलर्जी की दवा लेने आया हूं, लेकिन यहां पर इतनी भीड़ है कि नंबर ही नहीं आ रहा है। डॉक्टर कम होने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। - दिनेश कुमार, मरीज।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुझे खुजली की दिक्कत है, उसी की दवा लेने आई हूं, लेकिन लाइन में लगे काफी देर हो गई, अभी तक नंबर ही नहीं आ रहा है। घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। - सोनम, मरीज।
- सुबह से 11 बज गए, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। यहां पर दवा लेने आने पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। पूरा दिन इसी में लग जाता है। - ललितेश, मरीज।
- हाथ-पैरों में दर्द होता है, उसी की दवा लेने आया था, लेकिन यहां तो नंबर ही घंटों बाद आ रहा है। क्या करें, अब इतनी दूर से आए हैं तो दवा तो लेकर जानी ही है। - श्यामवीर, मरीज।

- बागला जिला अस्पताल में 25 के सापेक्ष केवल नौ चिकित्सक ही तैनात हैं। उस पर भी कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी व पोस्टमार्टम में लगी रहती है। चिकित्सकों की कमी को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। फिर भी यह प्रयास रहता है कि मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed