{"_id":"63470a389c40db593865f815","slug":"hathras-dm-took-stock-of-the-maintenance-of-evms-and-vvpats-hathras-news-ali3025055166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ईवीएम व वीवीपैट के रखरखाव का डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ईवीएम व वीवीपैट के रखरखाव का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
हाथरस : ईवीएम और वीपीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ईवीएम व वीवीपैट के रख रखाव, पुराने पावरपैक, बैट्री के एसओपी के अनुरूप निष्पादन एवं वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईवीएम एवं वीवीपैट का भण्डारण सुरक्षित ढंग से पाया गया।
डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा वर्षा के दृष्टिगत कक्षों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में साफ-सफाई करने तथा सभी मूलभूत आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद