फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM tightens the doctor, sitting in OPD

हाथरस: डीएम ने कसे पेच तो ओपीडी में बैठीं डॉक्टर

Tue, 24 Dec 2019 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM tightens the doctor, sitting in OPD
हाथरस: जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
डीएम ने कसे पे तो ओपीडी में बैठी डॉक्टर
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर के नहीं बैठने पर हुआ हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर के नहीं बैठने की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ व सीएमएस के पेंच कसें। जिसके बाद यहां की ओपीडी में एक महिला चिकित्सक बैठ गई और फिर महिला मरीजों को देखा। हंगामे की सूचना के बाद सीएमओ भी यहां पर पहुंच गए।
महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का खामियाजा हर दिन मरीजों को भुगतना पड़ता है। ऐसा की कुछ नजारा सोमवार को देखने को मिला। यहां की ओपीडी में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थी। जिसे लेकर काफी देर तक इंतजार करने के बाद कुछ महिला मरीज हंगामा काटने लगीं। इसी बीच एक महिला रोगी के साथ आए तीमारदार ने इस बात की शिकायत डीएम को फोन कर की। डीएम ने सीएमओ व सीएमएस को फोन कर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना के बाद मौके पर सीएमओ पहुंच गए, जिसके बाद एक महिला चिकित्सक ओपीडी में बैठी। डॉक्टर के बैठने पर मामला शांत हुआ और फिर यहां पर आईं महिला को उपचार व दवा प्राप्त हो सकी। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि सीएमएस बिना बताए कहीं चले गए थे, एक चिकित्सक थी, जोकि इमरजेंसी में ड्यूटी पर थीं। उनको ही ओपीडी में बैठा कर यहां पर आईं महिला रोगियों को देखने को कहा गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed