{"_id":"5e24a4888ebc3eec375aca49","slug":"hathras-dm-starts-campaign-by-feeding-polio-drop-hathras-news-ali224487735","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पोलियो ड्रॉप पिलाकर डीएम ने की अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पोलियो ड्रॉप पिलाकर डीएम ने की अभियान की शुरूआत
विज्ञापन
हाथरस: गांव रुहेरी के पोलियो बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
पोलियो ड्राप पिलाकर डीएम ने की अभियान की शुरुआत
पांच दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्राथमिक विद्यालय रुहेरी में फीता काटकर किया। बूथ डे के अवसर पर डीएम ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बच्चों को पोलियो कि खुराक पिलाकर जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष से कम उम्र का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से नहीं छूटना चाहिए। जो बच्चे बूथ डे पर पोलियो की खुराक पीने से छूट जाएं, उनको जिले के सभी आंगनबाड़ी, आशा के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पांच वर्ष के कम उम्र का बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
सीएमओ बृजेश राठौर ने बताया कि जिले में लगभग 2.90 लाख बच्चों को पोलिया दवा पिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि टीम ए 20 से 24 जनवरी तक घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेगी। 27 जनवरी को एक दिन के विशेष अभियान के तहत टीम बी द्वारा जो बच्चे छूटे हुए होंगे उनको पोलियो की दवा पिलाएगी। 800 बूथों में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुचिता सहाय, एमओआईसी सासनी प्रदीप रावत, प्रदीप शर्मा, दिनेश सिंह, सुपरवाइजर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।