न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता, उप जिलाधिकारी नीतूरानी, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, आबकारी निरीक्षक श्रीराम सरोज एवं प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने शनिवार को संयुक्त रूप से क्षेत्र के देसी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान दुकानों के लाइसेंस, स्टाक रजिस्टर एवं मौजूदा स्टाफ को चेक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों ने शराब की बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन कर चेक किया। दुकानों के परिसरों व कैंटीनों की जांच की। लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए कि निर्धारित मात्रा से अधिक शराब न बेची न जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए। स्टाफ के बारे में जानकारी होने पर ही उसे काम पर रखा जाए। कोविड के नियमों का पालन किया जाए। कोविड महामारी के दौरान सावधानी बरती जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। संवाद