फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM mercury on default complaints on IGRS portal

हाथरस : आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर शिकायतों पर चढ़ा डीएम का पारा

Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM mercury on default complaints on IGRS portal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कर एवं करेतर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर डिफॉल्टर शिकायतों व कर वसूली में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्यों के निर्धारण के निर्देश दिए।
डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ एवं ऑनलाइन संदर्भ में विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित/डिफाल्टर संदर्भों के बारे में ईडीएम मनोज उपाध्याय से जानकारी ली। विभिन्न स्तरों पर डिफाल्टर होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर की स्थिति में जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, कर करेतर व राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व वाणिज्य कर, स्टांप, वन विभाग, मंडी तथा नगर विकास में नगर पंचायत मैंडू तथा नगर पालिका हाथरस की निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित विभागों को अभियान चलाकर बकाया वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को जनपद में पेड़ों के अवैध कटान को रोकने के लिए सघन अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह लगभग 200 गांवों को कवर किया जाना है उसी के आधार पर कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed