फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM fed albendazole and palliative vitamin supplements to children

हाथरस: डीएम ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल और पिलाई विटामिन की खुराक

Tue, 11 Aug 2020 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM fed albendazole and palliative vitamin supplements to children
हाथरस: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक बच्ची को दवा खिलाते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जूनियर हाईस्कूल हतीसा पर ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ बाल स्वास्थ्य पोषण माह और पीवीसी सहित तीन कार्यक्रमों का फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम ने बच्चों को कृमिनाशी दवा खिलाई व विटामिन ए की दवा भी पिलाई।
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, एसीएमओ (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी) डॉ. विजेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भदौरिया, डीपीओ डॉ. डीके सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुचिका सहाय, सीडीपीओ स्तुति वर्मा, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ. प्रीति रावत, शिक्षकों, एएनएम आशा सारस्वत, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डीएम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाईं और विटामिन ए की दवा पिलाई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत विटामिन ए की खुराक पिलाने और नियमित टीकाकरण में नई वैक्सीन पीसीवी लगाने का कार्यक्रम आगामी स्वास्थ्य पोषण दिवस के साथ शुरू हो जाएगा। पूरे माह के सभी स्वास्थ्य पोषण दिवसों पर नौ माह से पांच साल के बच्चों को विटामिन ए दिया जाएगा। विटामिन ए बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक स्तर को बढ़ाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि पीसीवी वैक्सीन नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अब टीकाकरण के द्वारा बच्चों को 11 बीमारियों से प्रतिरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed